![]() |
हरियाली तीज || By Lavica Mittal || LIVE IMAGE |
हरियाली तीज हिन्दुओं का पवित्र त्योहार है | इसेमहिलाएंबड़े ही उत्साह और ख़ुशी से मनाती है | हरियाली तीज प्रत्येक वर्ष के श्रावण मास मे मनाई जाती है | हरियाली तीज 23 जुलाई 2020 ( गुरुवार) को है | हरियाली तीज सावन महीने के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों मे से एक है | इस को श्रावणी तीज, हरियाली तीज व कजरी तीज भी कहते है | हरियाली तीज के दिन सारी महिलाये अपने पति की लम्बी उम्र के लिए व्रत रखती है | इस दिन महिलाये भगवान शिव व पार्वती की पूजा करती है | हरियाली तीज भगवान शिव और पार्वती के पुनर्मिलन के दिवस के रूप मे मनाया जाता है | यह त्योहार प्रेम और सौंदर्य का प्रतीक है|
हरियाली तीज की पूजा विधि –
- हरियाली तीज के दिन सभी महिलाये सुबह जल्दी उठकर
घर की साफ-सफाई करती है | उसके पश्चात् स्नान करती है | - स्नानकरने के बाद सभी महिलाये सजती सवरती है तथा
सुन्दर और साफ़ कपडे पहनती है| - हरियाली तीज को सुबह सभी महिलाये भगवान शिव और
गौरी पार्वती की मिट्टी की प्रतिमा बनाकरउनकी विधि-विधान के अनुसार पूजा व अर्चना
करती है | - इसके पश्चात्तु वह सब अपने पति की दीर्घायु के
लिए उपवास रखती है | - तीज पर महिलाये बड़े ही चाव से हाथों मे मेहंदी
लगवाती है और कुछ महिलाये पैरों मे आलन लगाती है | - तीज के दिन महिलाये बागों मे झूला झूलती है,
नाचती व गाती है | महिलाये झूला झूलते वक़्त सावन के गीत गाती है |
हरियाली तीज का महत्व –
श्रावण मास मे वर्षा होने के कारण चारों तरफ
हरियाली ही हरियाली होती है , इसलिए तीज को हरियाली तीज भी कहते है | प्राकर्तिक
सौंदर्य इतना सुन्दर और मन लुभावन होता है की हर एक नर-नारी, जीव-जंतु और देवता भी
इस प्राकर्तिक सौंदर्य का आनंद लेते है | इस मास मे किसान वर्षा ऋतु का इंतज़ार
करता है जिससे की वो खरीफ फसल की बुआई कर सके | इस त्योहार पर महिलाओ के मायके से
सिंधारा आता है जिसमे वस्त्र, श्रृंगार का सामान, फल, मिठाई आदि होती है |
महिलाये
अपने मायके से आये हुए वस्त्र और श्रृंगार का सामान ही पहनती है | कई स्थानों पर
हरियाली तीज पर मेले लगते है | शाम को महिलाये विविध प्रकार के स्वादिष्ट पकवान
बनाती है | वह संध्या के समय पूजा के उपरांत बायना निकालती है जो की सास व ननद को
दिया जाता है और अपने बड़ों के चरण स्पर्श करके उनका आशीर्वाद लेती है | इसके
उपरांत अपना उपवास समाप्त करके अपने परिवार के साथ खाना खाती है | अच्छे वर की
मनोकामना के लिए इस दिन कुंवारी कन्याए भी
व्रत रखती है | यह त्योहार आस्था का प्रतीक माना जाता है |
हरियाली
तीज को मनाने से घर मे सुख, शांति, समृधि व आनंद की प्राप्ति होती है |
सावन आया, लेकर खुशियों की
बहार
संग लाया तीज का त्योहार ||
की फुहार
आप सभी को मुबारक हो तीज
का त्योहार ||
By – Lavica Mittal